साठ लीटर अपमिश्रित शराब व पाँच गैलेन मे 100 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस द्वारा शराब तस्करी का भण्डाफोड़ करते हुए तीन गैलेन मे 60 लीटर अपमिश्रित शराब व पाँच गैलेन मे 100 लीटर लहन मय शराब बनाने के उपकरण के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि आज मंगलवार को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर रामनेवास मय हमराह चौकी प्रभारी असावर मय हमराही पुलिसगण द्वारा क्षेत्र भ्रमण चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति हेतु मुहम्मदाबाद बलिया मार्ग पर मौजूद थे कि दोपहर में मुखबीर की सूचना पर ग्राम रजौली राजभर बस्ती के पास से एक ब्यक्ति जल रही अंगीठी पर मिट्टी के जार मे लगी पाईप द्वारा महुआ से अपमिश्रित शराब बनाता हुआ मौके से पकड़ा गया। उसके पास से तीन गैलेन मे कुल 60 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद हुआ तथा पाँच गैलेन मे बरामद कुल 100 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस टीम ने वहां एक झोले में 08 किलो महुआ व एक प्लास्टिक मे दो किलो यूरिया, एक भदेला, एक भगोना,100 प्लास्टिक की झिल्ली मय शराब बनाने का उपकरण बरामद हुआ।
पकड़े गये व्यक्ति की पहचान सुनील मुसहर पुत्र रघुनाथ मुसहर निवासी ग्राम भीटी पानी की टंकी थाना कोतवाली जनपद मऊ के रूप मे हुई। वह अपने चचिया ससुर सीताराम मुसहर पुत्र स्व. भगवान मुसहर निवासी रजौली थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर के यहां रहता था और पूछताछ मे बताया कि युरिया मिलाकर तेज व नशीला अपमिश्रित शराब बनाकर इकठ्ठा कर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे अच्छे दामों मे बेचकर पैसा कमाने की योजना थी। इसके सम्बन्ध में थाना पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेंज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामनेवास, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र कुमार,कान्सटेबल
विपिन प्रताप यादव व मुकेश कुमार थाना करीमुद्दीनपुर शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply