पंचांग व राशिफल – 08 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 08 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी 27:18 तक
नक्षत्र शतभिषा 28:49 तक
करण कौवाला तैतिल14:52 तक 27:18 तक
वार गुरुवार
योग शुभा 13:44 तक
सूर्योदय 05:41
सूर्यास्त 18:16
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल 13:56 − 15:30
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:57 − 12:47

राशिफल
मेष
आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। किसी बड़े लाभ की उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक क्लेश बना रहेगा।

वृषभ
आज उन्नति का योग है। सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा।

मिथुन
आज भाइयों से विवाद करने से बचें। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होने के साथ ही आर्थिक संकट भी दूर होगा। स्वास्थ में सुधार होगा। अपने सम्पर्कों का लाभ उठाने से फायदा होगा।

कर्क
आज मनमुताबिक मन लगाकर कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे।वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।

सिंह
आपके गुणों और योग्यताओं के कारण बिगड़े काम बन सकते हैं। नौकरी में प्रलोभन से सचेष्ट रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।

कन्या
व्यापार अच्छा चलेगा।आज दुस्साहस से बचें अन्यथा हानि हो सकती है। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बनेगा। मौज मस्ती में समय बीतेगा।माता का स्वास्थ कमजोर रहेगा।

तुला
आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए आज आपको अधिक प्रयास करना होगा। किसी पुराने सम्बन्धी से भेंट होगी। कर्ज सम्बंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा।

वृश्चिक
आज स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से मन प्रसन्न होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव की सम्भावना है।

धनु
आज का दिन शुभ है। पराक्रम व मान सम्मान बढ़ने से रुके कार्यों में गति आयेगी। कार्य विस्तार के प्रबल योग हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। आज सतर्क रहें अन्यथा कोई बड़ी गलती हो सकती है,

मकर
परिचितों के सहयोग से लाभ होगा तथा उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा और उन्नत रहेगा। बुअपनी द्धिमानी से समस्याओं का समाधान कर लेंगे। प्रेम सम्बन्धों से दूरी बनाये रखना हितकारी होगा।

कुम्भ
आज आप अपने परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पायेंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। मित्रों का सानिध्य मिलेगा।

मीन
आप अपनी बुरी आदतों को छोड़ने की कोशिश करें अन्यथा स्वास्थ्य सुख में कमी आयेगी। दुश्मन परेशान करने की फिराक में लगा रहेगा। पारिवारिक क्लेश के योग हैं। परिश्रम अधिक होने से तनाव बना रहेगा।

Visits: 120

Leave a Reply