पंचांग व राशिफल – 06 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 06 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी 26:12 तक
नक्षत्र श्रावण 26:29 तक
करण वणिजा विष्टि14:14 तक 26:12 तक
वार मंगलवार
योग सिद्ध 15:25 तक
सूर्योदय 05:43
सूर्यास्त 18:15
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल 15:30 − 17:04
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:58 − 12:48

राशिफल
मेष
आज का दिन आपके लिए विशेष होगा। परेशानियों से निजात के लिए नयी शुरुआत करें। परिचितों से आपकी परेशानियों का हल निकलेगा। घर पर कुछ नया बनाने की सोच विकसित होगी।

वृषभ
मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों को पूरा करने में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। दूर के रिश्तेदार से बात होने से आपको प्रसन्नता मिलेगी छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको मिलेगा।

मिथुन
आपके रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। सामाजिक कामों में लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। आप स्वयं बोलने के स्थान पर सुनने की आदत डालें। खर्च होने की सम्भावना है।

कर्क
आज दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में धनलाभ के योग हैं। कई दिनों से टल रहे कार्य को आज पूरा करेंगे।परिजनो का सहयोग मिलेगा।छात्रों के लिए दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह
आज का दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। व्यवसाय में कुछ खास परिवर्तन की सोच रहे हैं तो इससे पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। छोटे-मोटे सौदे आपके लिए लाभदायक रहेंगे। पारिवारिक में नोंकझोंक में संयम रखें।

कन्या
आज का दिन उत्तम रहेगा। आप जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो पूरा होगा। समाज में आपको मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आज परेशानियों का डटकर मुकाबला करेंगे, तो तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे।

तुला
आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी नन्हे मेहमान के घर पर आने योग बन रहे हैं। जिन लोगों से आपकी अनबन है उनसे बात करने के लिए अच्छा दिन है। समस्याओं का हल निकलेगा।

वृश्चिक
आज आपके नये विचारों से परिपूर् रहेंगे। आने वाले दिनों में बड़ी योजना बना सकते हैं। साथ ही किसी खास काम के लिए सोचने-समझने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।व्यवसाय के लिए दिन सामान्य रहने है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

धनु
आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। किसी काम को पूरा करने में परिवार के लोगों की मदद मिलेगी, इससे आपसी तालमेल बढ़ सकती है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

मकर
आपका दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। काम का बोझ कम होगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। रिश्तेदारों की गलत राय आपको तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है।

कुम्भ
आजका दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस राशि के लोग किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे जरूर मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी।

मीन
दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रुके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। पैसे के मामले में आप उधार देने से बचें। वाणी पर संयम रखें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें तथा खान-पान पर भी ध्यान रखें।

Visits: 89

Leave a Reply