पंचांग व राशिफल – 05 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 05 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी 26:22 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 26:00 तक
करण तैतिल गारा14:39 तक 26:22 तक
वार सोमवार
योग शिव 16:50 तक
सूर्योदय 05:44
सूर्यास्त 18:14
चंद्रमा धनु राशि में
राहुकाल 07:43 − 09:16
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:58 − 12:48

राशिफल
मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा। लम्बे समय से रूके हुए काम पूरे होंगे। आप कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिये तैयार रहें। आर्थिक मामलों व निवेश से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ
आजका दिन शानदार रहने वाला है। परिवारवालों के साथ समय बीतेगा। जैसे-जैसे समय व्यतीत होगा, वैसे ही सभी काम पूरा हो जायेगा। आपकी आर्थिक लाभ की सम्भावना है। परिवार में चल रही पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है।

मिथुन
आज भाग्य का साथ मिलेगा। रूका काम आसानी से पूरा होगा। घर में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। विरोधी पक्ष आपके सामने झुकेगा। परिजनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।

कर्क
आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी परिचित के जरिए धनलाभ के योग हैं। जीवन में चल रही समस्याओं का हल निकलेगा। आपके अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। खानपान पर ध्यान रखें और बाहरी खाने से बचें।

सिंह
आज का दिन अनुकूल रहेगा। लाभ के लिए कार्यक्षेत्र में आपको और मेहनत की जरूरत है। मेहनत का लाभ मिलेगा। नया मकान लेने के लिए दिन शुभ है। विवाहित आपने जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत बनाए रखें।

कन्या
आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला है।कार्य आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस के अनावश्यक बहस हो सकती है। अनावश्यक बातों से बचें और आवश्यकता पर ही बोलें। आपको परिजनो का सहयोग प्राप्त होगा, परिवार में सुख शांति बनी रहेगी

तुला
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। अच्छी खबर मिल सकती है, नन्हे मेहमान का आगमन भी जीवन में हो सकता है। घर में खुशी का माहौल बनेगा, आप परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लम्बे समय से सोचा हुआ काम पूरा होगा।

वृश्चिक
दिन उत्तम रहने वाला है। कुछ खास करने के लिए दिन अच्छा है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे, घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पिता की राय फायदेमंद होगी।

धनु
आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आप जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश में थे वह आपको मिलेगा। किसी नये प्रोजेक्ट मे शामिल होने से पहले उसके बारे में अच्छी समझ प्राप्त करें। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मकर
आज का दिन सामान्य है। असुविधा उत्पन्न करनेवाली परिस्थितियों से बचें। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फिजूल की बातों से दूर रहें। आप किसी नये काम की शुरुआत में पूरा दिन व्यस्त व तनाव में रहेंगे। कार्य का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

कुंभ
आज का दिन बढ़िया होगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोचेंगें जिससे आपको फायदा होगा। समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा।

मीन
आज का दिन उत्तम है। आप योजना बनाकर उसे लागू करने के प्रयास में रहेंगे। समय अनुकूल है, साथ ही आपकी दुविधा खत्म होने की संभावना है। थोड़े प्रयास से आप उन्नति कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

Visits: 108

Leave a Reply