अवैध असलहे संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। बिरनो थाना पुलिस ने अवैध तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बिरनो पुलिस बल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत भ्रमणशील थी। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम डाड़ीखुर्द मोड़ के पास से शातिर अपराधी नीरज सोनकर उर्फ लिटिल सोनकर पुत्र विनोद सोनकर निवासी ग्राम दिलकुसा (आसिक) थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या को नाजायज तमन्चा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त उसे न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह,उपनिरीक्षक चन्द्रशंकर मिश्र व हरिश्चन्द,कान्स्टेबल जितेन्द्र कुमार व दिनेश कुमार थाना बिरनो जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply