शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना पुलिस ने शातिर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया।
बताया गया कि पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की सुबह दुल्लहपुर पुलिस द्वारा मलेठी तिराहा देवा से थाने के हिस्ट्रीशीटर अशोक खरवार पुत्र सूबेदार खरवार निवासी धर्मागतपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर को नाजायज तमंचा व जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना दुल्लहपुर पर मु0अ0सं0 68/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेंज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पर बाइस मुकदमें विभिन्न थानों पर दर्ज हैं।
शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार,मुख्य आरक्षी लौहर यादव तथा कान्स्टेबल विजय कुमार यादव व देव कुमार पाण्डेय थाना दुल्लहपुर गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply