पंचांग व राशिफल – 02 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 02 अप्रैल 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी 08:17 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा 27:40 तक
करण तैतिल गारा 08:17 तक 19:08 तक
वार शुक्रवार
योग व्यतिपाता 23:37 तक
सूर्योदय 05:47
सूर्यास्त 18:13
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल 10:51 − 12:24
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:49

राशिफल
मेष
व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने से लाभ होगा।

वृषभ
अपनी जिम्मेदारी को समझें और उसे गृहस्थ जीवन में लागू करने से ही सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंभ होगा।

मिथुन
आप अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनो के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कर्क
आज के दिन जीवन में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करें।

सिंह
आज फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। स्वयं व परिवार के प्रति सजग रहें।

कन्या
आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ में कमी आयेगी।

तुला
कुछ भी बोलने से पहले सोचें। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। कारोबार में विवेक से कार्य करें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। संतान की चिंता रहेगी।

वृश्चिक
वाणी पर नियंत्रण रखें और जो भी बोलें सोच समझकर बोलें। आज धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।

धनु
आज समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े व्यापारिक सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

मकर
आज मन पसंद भोजन का आनंद मिलेगा। परिचितों व दोस्तों के साथ यात्रा होगी। कई परिश्रम निरर्थक होेगें। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।

कुम्भ
दिन की शुरुआत में आलस्य रहेगा। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।

मीन
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गों की पुरानी बिमारी से कष्ट भुगतना होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

Visits: 114

Leave a Reply