दो अवैध असलहे संग दो अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना भांवरकोल पुलिस ने क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को दो अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि कोतवाली के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दूबे तथा प्रधान आरक्षी राजेश पाण्डेय क्षेत्र के ग्राम सजना तिराहा के पास से संध्या समय एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त सुरेश यादव पुत्र बूटन यादव निवासी ग्राम वीरपुर थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर वर्तमान पता ग्राम महिया भोजपुर नया सिमरी बक्सर बिहार रहा। वहीं चौकी प्रभारी शेरपुर उपनिरीक्षक सकलदीप सिंह व मुख्य आरक्षी सुरेशचन्द्र सरोज ने थाना क्षेत्र के भांवरकोल तिराहा के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर व दो जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मिश कारतूस .315 बोर के साथ अभियुक्त रोहित शुक्ला उर्फ बिट्टू शुक्ला पुत्र रमेश शुक्ला निवासी ग्राम सुखडेहरा थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भांवरकोल पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply