पंचांग व राशिफल – 24 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 24 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 10:20 तक
नक्षत्र पुष्य 23:04 तक
करण गारा वणिजा 10:20 तक 22:06 तक
वार बुधवार
योग अतिगंदा 11:34 तक
सूर्योदय 06:25
सूर्यास्त 18:29
चंद्रमा कर्क राशि में
राहुकाल 12:27 − 13:57
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
अवरोधित कार्य आज शुरू होने के योग हैं। आज परेशानियां खत्म होने की संभावना है। कामकाज में मन लगने से कारोबार या नौकरी में आगे बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ आपकी आत्मीयता बढ़ सकती है।

वृषभ
आज सहयोगियों को आपके सहयोग की जरूरत पड़ सकती है। कुछ खास रिश्तों में मजबूती आ सकती है। आज आप कोई अच्छी योजना बनाने में सफल हो सकते हैं।

मिथुन
कोई भी काम सोच समझकर ही करें। व्यवसायिक परेशानियों से निपटने की कोशिश करें। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। नजदीकी रिश्तों को अहमियत दें।

कर्क
किसी मित्र से आपकी भेंट की सम्भावना है। आज आपको ऐसी सलाह मिल सकती है जिससे आपका समय बदल जायेगा। ज्यादातर मामले आज आसानी से निपट सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात का मौका मिल सकता है।

सिंह
व्यवसाय में लाभ होने से उत्साह रहेगा। आज सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। कुछ लोग भी आपकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कार्य में उन्नति के योग हैं। आपको अपनी बुद्धि से फायदा मिल सकता है।

कन्या
किसी पुराने कार्य का फल आज आपके पक्ष में होने के योग हैं। नया काम शुरू कर सकते हैं। अधिकांश मामलों में आप समझौते का मन बना लें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती हैं।

तुला
आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। लोगों की नजरों में आपकी इज्जत बढ़ सकती है। कार्य बदलने का विचार छोड़ दें। आज कामकाज ज्यादा हो सकता है।

वृश्चिक
करियर में नया प्रस्ताव आपको मिल सकता है। बचा हुआ काम को सकारात्मक सोच के साथ निपटाने का प्रयास करें। दिन सामान्य है। कोई सकारात्मक विचार आपको सहारा दे सकता है।

धनु
आज कामकाज में तेजी के योग हैं। अपना व्यवहार जितना नम्र रखेंगे, उतना ही आपको लाभ मिलेगा। किसी के लिए आप मददगार भी साबित हो सकते हैं। भावनात्मक तौर पर आप लोगों को सहयोग दे सकते हैं।

मकर
व्यवसाय में लाभ की स्थिति बन सकती है। नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। लंबी योजना बनाने के स्थान पर सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। किसी महत्वपूर्ण मामले पर भी विचार हो सकता है।

कुंभ
अपने लिए स्वयं आगे का रास्ता बनाने की कोशिश करें।अधूरा काम आज निपटाने में सफलता मिल सकती है। अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। दूसरों की मदद करने से भी आपको संतुष्टि मिल सकती है।

मीन
करियर में प्रगति का योग है। ऑफिस में आप आने वाले दिनों की तैयारियों में लगे रह सकते हैं। कोशिश करेंगे, तो सब सुलझ भी सकता है। घर-परिवार के मामलों में अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना आवश्यक है।

Visits: 101

Leave a Reply