वांछित हत्याभियुक्त चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस, वांछित हत्याभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बताया गया है कि जमीनी विवाद के चलते
थाना क्षेत्र के चिलार ग्राम में 26 फरवरी को रवीन्द्र सिंह कुशवाहा को उनके विपक्षियों ने कुल्हाड़ी से मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। इस सम्बन्ध में वादी शम्भू सिंह कुशवाहा पुत्र चौथी सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम चिलार थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर की लिखित तहरीर पर अभियुक्तों झारखण्डे पुत्र स्व. मगरू, राममूरत पुत्र झारखण्डे, राममूरत गौड़ पुत्र झारखण्डे गौड़, सुभाष पुत्र सुखारी तथा सुरेन्द्र कुशवाहा पुत्र मुसाफिर कुशवाहा निवासी ग्राम चिलार थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ था। ट्रामा सेन्टर वाराणसी में इलाज के दौरान रवीन्द्र सिंह कुशवाहा की मृत्यु हो गयी थी।
थाने पर दर्ज उपरोक्त मुकदमा संख्या 47/2021 धारा 147/148/ 149/323 /352 /504/302 भादवि से सम्बन्धित मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण झारखण्डे पुत्र स्व. मगरू, राममूरत गौड़ पुत्र झारखण्डे गौड़ तथा सुबाष पुत्र सुखारी को पुलिस द्वारा पूर्व मे गिरफ्तार कर विधिक कारर्वाई करते हुए जेल भेजा जा चुका है। मुकदमें का वांछित अभियुक्त राममूरत गौड़ पुत्र झारखण्डे गौड़ उम्र 49 वर्ष फरार चल रहा था, जिसे इलाकाई पुलिस ने दोपहर में रामपुर बन्तरा हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र नाथ राय,प्रधान आरक्षी मनीष कुमार सिंह व ओम प्रकाश तथा महिला आरक्षी ऋचा श्रीवास्तव शामिल रहीं।

Visits: 58

Leave a Reply