पंचांग व राशिफल – 20 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 20 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
तिथि सप्तमी 31:12 तक
नक्षत्र रोहिणी 16:42 तक
करण गारा वणिजा 18:00 तक 31:12 तक पक्ष शुक्ल पक्ष
वार शनिवार
योग प्रीति 11:54 तक
सूर्योदय 06:01
सूर्यास्त 18:07
चंद्रमा वृष राशि में
राहुकाल 09:28 − 10:58
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:04 − 12:52

राशिफल
मेष
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। आर्थिक लाभ के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। साथ ही वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है।

वृषभ
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा,जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से रुका काम पूरा हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका मान बढ़ सकता है।

मिथुन
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम को अंजाम देने के लिए कुछ नया करेंगे। काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। आपकी बातों को ध्यान से सुना जायेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।

कर्क
आज आपके मन में नए विचारों का उदय होगा। आय के स्रोत में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए।

सिंह
आज आपका भाग्य अच्छा होगा। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।

कन्या
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप आज किसी जरूरतमंद के काम आयेंगें। आपकी कोई पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। संतान का कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है।

तुला
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस काम को पूरा करना चाहते हैं, वह पूरा हो जायेगा। आप किसी नये आय के स्रोत का फायदा उठा सकते हैं। आप बिजनेस के लिए नए लोगों के संपर्क में भी आ सकते हैं। परिवार वालों के साथ तालमेल बेहतर होंगे।

वृश्चिक
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे।

धनु
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। साथ ही कई दिनों से रुका पैसा आपको वापस मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल बना रहेगा।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए आपका अनुभव काम आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको सबकी मदद करना चाहिए। आगे आपको भी मदद की जरूरत पड़ सकती है। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

मीन
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।ं परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पूर्व अनुभवी मित्रों से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी।

Visits: 126

Leave a Reply