पंचांग व राशिफल – 19 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 19 मार्च 2021


पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
तिथि षष्ठी 28:49 तक
नक्षत्र कृत्तिका 13:42 तक
करण कौवाला तैतिल 15:29 तक 28:49 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार शुक्रवार
योग विष्कंभ 10:58 तक
सूर्योदय 06:02
सूर्यास्त 18:07
चंद्रमा वृषभ राशि में
राहुकाल 10:58 − 12:28
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:04 − 12:52

राशिफल
मेष
आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य से संबंधित यात्रा से नये अवसरों का लाभ मिलेगा। मित्रों और परिवार की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा।आज चुनौतियों के बावजूद लाभ आपके पक्ष में होगा।

वृषभ
आज पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। सामाजिक व परिवारिक दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे होने के योग हैं। नये विचारों का उदय होगा। आय व्यय पर रखें नजर।

मिथुन
आज आपके रूके कार्य पूरे हो सकते हैं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आज सभी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। काम में आपको परिचितों से सहयोग मिल सकता है।

कर्क
शादी के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। जमीन जायदाद के बिक्री में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। तनाव से बचने के लिए आज आप काम को रोक कर आराम करें। परिवार के साथ मौज मस्ती करें।

सिंह
अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। विदेश यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। यदि लंबे समय से ऋण के लिए परेशानी समाप्त हो सकती है। संतान के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कन्या
नई पहल करने से आपको लाभ मिल सकता है। अपने कामकाज में नया प्रयोग करने में आप सफल हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए ठीक है। आज सफलता के योग हैं।

तुला
आज स्वास्थ्य में परेशानी के चलते तनाव रहेगा।आज बगैर मांगे अपनी राय न दें।आपको किसी व्यक्ति की अच्छाई पर शक हो सकता है। निर्णय में आपसे चूक हो सकती है। किसी से विवाद से बचें।

वृश्चिक
आज व्यापार और आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। छोटे भाई-बहनों और दोस्तों पर आप पैसा खर्च कर सकते हैं। भाग्य आपके साथ है और सफलता मिलने के योग हैं।

धनु
आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है।आपकी आय बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते मिलेंगे। आपकी अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आज स्वयं या पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता हो सकती है।

मकर
आज कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा मिलेगा। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ
आज लोगों की बातों को ध्यान से सुनने से आपका लाभ होगा। कामकाज में मन लगाने से आप कारोबार में आगे बढ़ेंगे। समाज में आपके काम की प्रशंसा होगी। जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन
आज का दिन निवेश के लिए अनुकूल नहीं है। आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को कम करने में सहायता करेगा। बड़ी योजना और विचार आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply