शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार,दो किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सादात थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से दो किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस को यह सफलता क्षेत्र के कटया चट्टी मिली। जहां तस्कर गांजा लेकर सैदपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस वाले कटया चट्टी के पास पहुँचे तो पुलिस को देखकर वह संदिग्ध व्यक्ति अचानक पीछे मुड़कर भागने लगा तो पुलिस ने दौड़ा कर दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रजय उर्फ बिहारी पुत्र राममूरत ग्राम देईपुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर का निवासी है। गिरफ्तार शातिर अपराधी पर एक दर्जन अपराधिक मुकदमें पूर्व से दर्ज हैं।
उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले में अखबारी कागज मे लपेटकर रखा हुआ कुल 2.900 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके सम्बन्ध में थाना पर धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
शातिर तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह,उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह,प्रधान आरक्षी चन्द्रमोहन यादव व आरक्षी रोहित कुमार सिंह थाना सादात गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply