पंचांग व राशिफल – 17 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 17 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी 23:30 तक
नक्षत्र अश्विनी 07:30 तक
करण वणिजा विष्टि 10:13 तक 23:30 तक
वार बुधवार
योग इंद्र 08:49 तक
सूर्योदय 06:04
सूर्यास्त 18:06
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल 12:29 − 13:58
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
धन का निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। लेकिन भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे। स्वास्थ्य बरकरार रखने के लिए चिकित्सक की सलाह लें।

वृषभ
आज नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड़ सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिजनों से नजदीकियां बनाये रखें।

मिथुन
आप यथासंभव समय रहते ही अपने कार्यों को पूरा करने के लिए समय निर्धारित कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अनावश्यक खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

कर्क
अपनी आदतों को बदलें। किसी भी काम को करने के लिए पूरी तरह तत्पर रहें। आप जो निर्णय करें उस पर कायम रहें। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। सन्तान से मनभेद होगा। यात्रा से लाभ होगा।

सिंह
अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। अनाज तिलहन के निवेश मेन लाभ होगा। नौकरी व यात्रा के लाभकारी परिणाम होंगे। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।

कन्या
सोचे कार्य समय पर हो जाने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यो में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म की इच्छा हो सकती है।

तुला
नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखना आवश्यक है। जीवनसाथी की चिंता सताती रहेगी। परिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्तता अधिक होगी।

वृश्चिक
संतान सुख मिलेगा। परिवार की रुकावटें दूर होने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अपनी काबिलियत को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। माता पिता से अनबन से बचना लाभकारी सिद्ध होगा।

धनु
आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभकारी होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

मकर
परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनोरंजन का अवसर मिलेगा। परिजनों का सहयोग रहेगा।

कुम्भ
निजी जीवन में तनाव रह सकता है। परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। सम्भल कर रहें। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठायें।

मीन
आज विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण बरकरार रखें। संतान की चिंता रहेगी।

Views: 109

Leave a Reply