पंचांग व राशिफल – 15 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 15 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वितीया 18:53 तक
नक्षत्र रेवती 05:48 तक
करण कौवाला तैतिल 18:53 तक 31:52 तक
वार सोमवार
योग शुक्ला 07:37 तक
सूर्योदय 06:06
सूर्यास्त 18:05
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल 08:03 − 09:32
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:06 − 12:53

राशिफल
मेष
आज आपके वाक् चातुर्य से कार्य पूर्ण हो जायेंगे। लेकिन, ध्यान रहे शत्रु नुक्सान पहुंचा सकते हैं। अत: उनसे सतर्क रहे। चिंता त्यागे जो होगा अच्छा होगा। ईश वन्दना से लाभ होगा।

वृषभ
आज मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए अतिरिक्त चिकित्सक की सहायता लेनी पड़ सकती है। आज उपहार का लाभ मिल सकता है। लोगो से संपर्क बढेगा।

मिथुन
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहोल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

कर्क
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य पूर्ण न होने से मन में खिन्नता रहेगी। आकस्मिक व्यय के योग हैं। अतिरिक्त खर्च से बजट प्रभावित होगा। खान पान पर पूर्ण नियंत्रण रखे। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

सिंह
आज व्यापारिक उन्नति के योग हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से मुक्ति पा जायेंगे। कार्य सहजता से पूर्ण हो सकेंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।

कन्या
आज कानूनी दाव पेंच में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा। आज विरोधियों से सावधान रहें।

तुला
कार्य स्थल पर आ रही परेशानियों से बचने के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें। इससे लाभ होगा और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। हवाई यात्रा के योग बन रहे है। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

वृश्चिक
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव करें। मन मष्तिष्क स्वस्थ रखें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युतीय सामग्री खरीदने के योग हैं।

धनु
आज के दिन आपके कार्यो में गति आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। ग्रह अनुकूल हैं। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

मकर
स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों का सहयोग मिल सकता है। शत्रु वर्ग सक्रिय होंगे।

कुम्भ
आज किसी समस्या से परेशान हो सकते हैं।विनम्रता बनाये रखें। व्यापारी वर्ग आज अधिक लाभ पा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यपार शुरू होने के योग हैं।

मीन
समय रहते अपनी कमियों में सुधार करें। कई दिनों से रुके पुराने मसले आज हल हो सकते हैं। जीवन बहुत छोटा है। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।

Visits: 125

Leave a Reply