पंचांग व राशिफल -14 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल -14 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा 17:10 तक
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 26:11 तक
करण बावा बालवा 17:10 तक 29:56 तक
वार रविवार
योग शुभा 07:31 तक
सूर्योदय 06:07
सूर्यास्त 18:04
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल 16:56 − 18:24
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:06 − 12:53

राशिफल
मेष
अपनी क्षमता, योग्यता का पूरा प्रयोग कर सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी।रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।किसी परिचित की चिन्ता लगी रहेगी।

वृषभ
निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

मिथुन
रुके निर्माण कार्यों में गति आयेगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। मस्तिष्क को शांत रखें।

कर्क
आज नई उर्जा के साथ दिन का आरम्भ होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।

सिंह
आज आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। परिजनों के साथ यात्रा होगी। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

कन्या
आपके परिश्रम और चतुरता से उन्नति के लाभ प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

तुला
आप की वाणी व रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। साहस में वृद्धि होगी। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर मनोकूल प्रभाव बढ़ेगा।

वृश्चिक
यथा समय रहते आवश्यक कागजात व बही सुरक्षित कर लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा, परिवार में प्रसन्नता रहेगी। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु
आज का दिन सामान्य रहेगा। अनचाहे कार्य करने पड़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले की अपेक्षा अब और राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा।

मकर
आज आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

कुम्भ
ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी।

मीन
आज का दिन अनुकूल है स्वास्थ्य में सुधार होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। मान सम्मान को ठेंस पहुंच सकती है। सतर्क रहें। मन में निराशा व उदासी का भाव न आने दें।

Visits: 173

Leave a Reply