पंचांग व राशिफल – 04 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 04 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
तिथि षष्ठी 22:02 तक
नक्षत्र विशाखा 23:54 तक
करण गारा वणिजा 11:10 तक 22:02 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार गुरुवार
योग व्याघात 23:32 तक
सूर्योदय 06:17
सूर्यास्त 18:00
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल 13:59 − 15:25
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:09 − 12:55

राशिफल
मेष
आज का दिन मिलाजुला फलदायक रहेगा। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं, जिससे आपको सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आज अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। संध्या समय आप धर्म कर्म में व्यतीत रहेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृष
आज का दिन सामाजिक कार्यों में व्यतीत होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके कार्यों पर आपकी प्रशंसा होगी। इससे आपको प्रसन्नता होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन
आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। आज सतर्क रहें, विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें क्योंकि कड़े बचन परेशानी में डाल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संपत्ति संबंधित विवाद समाप्त हो सकता है।

कर्क
आज आपकी सफलता के योग हैं। किसी व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है,जिसे प्राप्त करने की आप की प्रबल इच्छा थी। व्यापार में नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं। आज उनको रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह
आज आपको विशेष रूप से सावधान रहना होगा। किसी को भी अपनी विशेष बातें नहीं बताएं, अन्यथा आप परेशान हो सकते हैं। कारोबार में आपके लाभ के योग हैं। आप स्वयं के लिए समय निकालें।

कन्या
आज विद्यार्थियों को हुनर प्रदर्शन का मौका प्राप्त होगा। आपकी उलझने समाप्त होंगी। पारिवारिक व्यवसाय में पिता की सलाह लाभदायक होगी। संतान के भविष्य की आज चिंता हो सकती है।

तुला
आज का समय चुनौती भरा रहेगा। आज आपको महत्वपूर्ण कार्य करने होंगे। उन कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पारिवारिक जीवन के लिए खरीदारी के योग हैं। निवेश के लिए दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। अपने कड़े व्यवहार से काफी चिंतित रहेंगे। आज विवाद और झंझट भी हो सकते हैं। आप अपने कौशल से परेशानियों से छूटकारा पा लेंगे। शाम का समय धार्मिक व सामाजिक कार्य मे व्यतीत होगा।

धनु
आज सतर्क रहें, माता के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। परिचितों के साथ आपका समय खुशी में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर
आज का दिन मिश्रित फलदायक होगा। भागदौड़ सफल होने से मन में प्रसन्नता का भाव होगा। सभी कार्य के लिए दिन अनुकूल है। व्यस्तता के बीच जीवनसाथी से आपको भरपूर स्नेह मिलेगा।

कुंभ
आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इससे आपके लाभ प्राप्त होगा। के मार्ग खुलेंगे। आज का दिन व्यस्त रहेगा। अपने विरोधियों से सावधान रहें। बुद्धि विवेक से सारे विरोधियों को परास्त कर सकेंगे।

मीन
आज का दिन उत्तम है। संतान के विवाह से संबंधित प्रस्ताव के योग हैं। आज का दिन आपके व्यापार व व्यवसाय में लाभदायक होगा। कोई भी मौका अपने हाथ से न जाने दें।इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Visits: 124

Leave a Reply