कोविड 19 ! जिलाधिकारी ने लगवाया टीका

गाजीपुर। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज़ लगवाया।उन्हें दूसरा डोज़ एक महीने बाद लगाया जायेगा। इस मौके पर सीएमओ जीसी मौर्य सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
कोरोना वैक्सीन का पहला डोज़ लेने के बाद जिलाधिकारी ने उसके बारे में जानकारी व हिदायतें ध्यानपूर्वक सुना। जिलाधिकारी ने आम जनमानस व विभागीय अधिकारियों से अपील किया कि निश्चित समय पर कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लगवायें। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन से किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है। मैनें खुद लगवाया और मैं संतुष्ट हूॅ। टीका लगवाने के बाद जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों समेत इंजेक्शन लगाने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मी को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply