अपहृता बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार करते हुए अपहृता को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना के संबन्ध में बताया गया कि उन्नीस फरवरी को थाना क्षेत्र के ग्राम आसावर में अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम असावर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर, एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया था। लड़की के परिजन की तहरीर पर थाना पर मु0अ0सं 31/21 धारा 363 भा0द०वि० पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह व चौकी प्रभारी भूपेन्द्र कुमार मय हमराह पुलिस बल के लगातार दबिश दी जा रही थी।
अभियुक्त की सुरागरसी में लगी पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर आज वुधवार को सुबह 06.10 बजे क्षेत्र के परसा मोड़ से अपहृता को बरामद करते हुए अभियुक्त विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उपरोक्त मुकदमें में धारा 366/376 भादवि० व 3/4 पास्को एक्ट की वृद्धि करते हुये अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेंज दिया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह,उपनिरीक्षक भूपेन्द्र कुमार, कान्सटेबल जयहिन्द व महिला कान्सटेबल सनोज शाह थाना करीमुद्दीनपुर शामिल रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply