पंचांग व राशिफल -20 फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल -20 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी 13:30 तक
नक्षत्र रोहिणी 32:43 तक
करण बावा बालवा 13:30 तक 26:40 तक
वार शनिवार
योग वैधृति 29:04 तक
सूर्योदय 06:27
सूर्यास्त 17:52
चंद्रमा वृष राशि में
राहुकाल 09:46 − 11:10
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:57

राशिफल
मेष
कार्य में लापरवाही न करें अन्यथा हानि सम्भव है। क्रोध छोड़ कर धैर्य, संयम से कार्य करें। लाभ होगा। स्वयं के जीवन में निर्णय लेने में देर से बचें। समय की महत्वता को महत्व दें कार्य सिद्धि होगा।

वृषभ
अपनी मन मर्जी के अनुरूप नहीं बल्कि उपयोगिता के अनुसार कार्य करें। परिचितों के साथ हंसी मजाक में समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में कार्य की अधिकता रहेगी। दुश्मन से बचें वह आपके कार्यो में अवरोध पैदा कर सकते हैं।

मिथुन
कार्य की व्यस्तता के कारण आज तनाव और थकान रहेगी। अपनों से मन मुटाव करने से बचें। परिवार में खुशीयाली की स्थिति बनेगी। अपने स्वयं के प्रभाव से कार्य पूर्ण होंगे। वाणी पर नियंत्रण बरकरार रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क
आप की मेहनत और ईमानदारी रंग लायेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक लाभ होगा। व्यापारिक विवाद से छुटकारा मिलने के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह
समय की उपयोगिता महसूस करें और परिवार की समस्याओं यथासंभव दूर करने का प्रयास करें।व्यापार में अनुकूलता नहीं रहेगी। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखें। अपनी बुरी आदतें छोड़ने से अपने परिजनों को अपमानित होने से बचा पायेंगे।

कन्या
आज कामकाज में सुधार के योग हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध मधुर होंगे।आज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आज का दिन शुभ है। मनोकामना पूरी होने के योग हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।

तुला
आज अपने जीवनसाथी की भावनाओं को पूरा सम्मान दें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होने के योग हैं। व्यापार, नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव करायें। अपनी मर्यादा सुनिश्चित रखें।

वृश्चिक
आज व्यवसायिक नए अनुबंध के योग हैं। आज धर्म में विश्वास व आस्था बढ़ेगी। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। व्यर्थ के बनावटीपन से दूर रहें। आज नवीन योजनाएं बनेंगी। कामकाज में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

धनु
अनजाने में हुई गलती से आपको परेशानी सम्भव है। नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएं। कुछ नवीन योजनाएं फलीभूत होंगी।

मकर
परिवारिक विवादों के कारण आज तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। खान-पान पर नियंत्रण आवश्यक है।

कुम्भ
व्यवसाय में लिए गए निर्णय से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यसिद्धि होने से साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार, व्यवसाय के लाभदायक परिणाम होंगे। धर्म में आस्था बढ़ेगी।

मीन
आज परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। आय से अधिक व्यय होने से मन नहीं करें। परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी।माता पिता की आज्ञा का पालन करें, सफल होंगे।

Visits: 97

Leave a Reply