पत्नीहंता पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। भांवरकोल थाना अर्न्तगत सलारपुर गांव में गुरुवार अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करनेवाला पति आखिर कार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
इस सम्बन्ध में गुरुवार को थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 22/2021 धारा 302 भादवि (जिसमें अभियुक्त द्वारा अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया गया था) का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमें में नामजद अभियुक्त भरत गोड़ पुत्र शिव गोविन्द गोड़ निवासी अजईपुर सलारपुर थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर को आज शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे अजईपुर स्थित लुदुर राय के भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध यथोचित कारर्वाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेंज दिया गया।
हत्यारे पति को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र, कान्स्टेबल मदन गौतम,मंजेश कुमार व अंजनी राय थाना भांवरकोल गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 13

Advertisements

Leave a Reply