पंचाग व राशिफल -18 फरवरी 2021

पंचाग व राशिफल -18 फरवरी 2021

पंचाग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी 08:18 तक
नक्षत्र भरणी 26:53 तक
करण तैतिल गारा 08:18 तक 32:18 तक
वार गुरुवार
योग ब्रह्मा 27:26 तक
सूर्योदय 06:29
सूर्यास्त 17:52
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल 13:58 − 15:21
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:57

राशिफल
मेष
समय रहते अपनी गलतियों में सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से भेंट हो सकती है।वाणी पर नियंत्रण रखें और जो कुछ भी बोले उसे सोच समझकर ही बोलें।

वृषभ
व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाकपटुता से कार्य बन जायेंगे। आप के शत्रु नुकसान करने के अवसर तलाश कर सकते हैं, सतर्क रहें। अपनी व्यर्थ की चिंता त्यागे,भाग्य में जो होगा अच्छा होगा।

मिथुन
अपने पड़ोसियों से विवाद से बचें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। आज उपहार मिल सकते हेैं। लोगो से संपर्क बढेगा। वाहन सुख संभव।

कर्क
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या से छुटकारा मिलेगा। रोग का निदान होगा। धन प्राप्ति के योग है। रंगमंच से जुड़े जातको के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहोल रहेगा।

सिंह
पुराने रुके कार्य आज भी पूरे नहीं हो पायेंगे। स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए खान पान पर नियंत्रण रखें। अकस्मात बढ़े खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

कन्या
आज आपके लिए व्यपारिक उन्नति का योग है। अपनी कार्य कुशलता से कार्यो में आ रही परेशानी से निकल जायेंगे। व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। आपसी दूरियां मिटाने की कोशिश करें।

तुला
कार्यों में लापरवाही न करें। शीघ्रता से नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यो में उलझन हो सकती है। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा। परिजनों के साथ सहयोग करें।

वृश्चिक
कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें। मेहनत.के अनुरूप लाभ मिलेगा। लम्बी यात्रा के योग बन रहे हैं। भावनात्मक जुड़ाव में मजबूती आयेगी। सहयोगी कार्यो में शामिल होंगे।

धनु
आप एक समय पर एक ही काम करें। आप के कार्यों से अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युतीय सामान खरीदने के योग हैं। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए।

मकर
आज ग्रह आपके अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यो में गति आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा।अपने तत्कालीक क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम प्रसगों में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ
आप की सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगो की दुआ भी है। आप का उन्नत व्यवहार लोगों को पसन्द आयेगा। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां दूर हो सकती हैं। शत्रु वर्ग से सचेष्ट रहें।

मीन
आज किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यपार शुरू हो सकता है। निर्माण में कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। तेल व्यापारी आज ज्यदा मुनाफा कमा सकेगे।

Visits: 84

Leave a Reply