पंचांग व राशिफल – 17 फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 17 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी 32:18 तक
नक्षत्र अश्विनी 23:50 तक
करण कौवाला तैतिल 19:02 तक 32:18 तक
वार बुधवार
योग शुक्ला 26:29 तक
सूर्योदय 06:30
सूर्यास्त 17:51
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल 12:34 − 13:58
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान से विशेष समाचार मिल सकता है। गंभीर मामलों को शांतिपूर्ण वातावरण में बातचीत और सामनजस्य से सुलझाने की कोशिश करें। भावुकता से बचें। ना चाहिए।

वृष
आप जिस नये व्यवसाय को आरम्भ करना चाहते हैं,भविष्य में उससे आपको अच्छा लाभ होगा। आपका उधारी का पैसा वापस मिलेगा। आपका मन पूजा-पाठ में रहेगा। कठिन परिस्थितियों का हल आसानी से निकल जायेगा।

मिथुन
अपनी सकारात्मक ऊर्जा से आपको लाभ मिलेगा। आपकी योजनाएं समय से पूरी होंगी और आपको धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठाने होंगे।

कर्क
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। महिलाएं घर के लिए कुछ नया करेंगी। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह
घर पर सम्बन्धी के आने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा, उनके साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अचानक खुशखबरी मिलने से जिंदगी में नयी ऊर्जा का संचार होगा।

कन्या
आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए और सबके साथ अच्छे संबंध बनाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए। आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं, फिर भी परिवार को समय निकालना चाहिए। बड़ों की सलाह फायदेमंद होगी।

तुला
आपको अपने करियर के प्रति सावधान रहें। बिजनेस को बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से मन को शान्ति मिलेगी। दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक
आज का दिन सामान्य रहेगा। आय में बढ़ोतरी के लिये बड़ों की मदद मिलेगी। ऑफिस का कार्य अच्छे ढंग से पूरा होगा। यदि आप किसी से अपने दिल की बात करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। माता की सेहत का खास ख्याल रखें।

धनु
आज पआपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस में आपकी राय से लोग सहमत रहेंगे। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान बनी रहेगी। आपको समय से काम पूरा करना बेहतर रहेगा। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

मकर
आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आज काम अधिक और फायदा कम होगा। अपने काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें। लम्बे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेंगी|

कुंभ
आज आपके कार्य पूरे होंगे। लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी पुरानें सम्बन्धी से भेंट के योग हैं। आपकी सफलता अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगी। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी।

मीन
आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। काम के सिलसिले में की गई यात्रा से आपको लाभ होगा। किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किस्मत आप पर मेहरबान होगी।

Visits: 107

Leave a Reply