पंचांग व राशिफल – 12 फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 12 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रम संवत – 2077
शक सम्वत – 1942
माह माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
दिन शुक्रवार
तिथि शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
सूर्योदय -06:34
सूर्यास्त – 17:48
अशुभ काल राहू – 11:17 – 12:41
शुभ काल अभिजीत मुहूर्त – 12:18 से 01:03

राशिफल
मेष
अच्छे विचार धारण करें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आयेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में तरक्की होगी।यात्रा में परेशानी हो सकती है।

वृषभ
वाणी पर नियंत्रण रखें। लोगों के मध्य अपनी छवि सुधारें। जिन कामों के बारे कभी सोचा नहीं था,.उस कार्य से बचें। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी।

मिथुन
आप की मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी।प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की संभावना है।

कर्क
आज का समय सामान्य है, तनाव बना रहेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें ।महत्व के कार्य, निर्णयों में सहयोग लेना होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन से चोट लग सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

सिंह
आज आर्थिक लाभ से रुके कार्यो को गति मिलेगी। योजनाएं पूरी होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है।

कन्या
समय पर निर्णय लेने से कार्यो में सफलता तय है। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि और तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। रुका धन मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

तुला
अपने निर्णय को सुरक्षित रखें। हर किसी को अपना प्रयोजन न बतायें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक
संतान से जुड़े मामले आसानी से दूर होंगे।प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। सुखद स्थिति बनेगी।

धनु
अपने व्यवहार में सदैव नम्रता बनाये रखें। दूसरे की बातों भी सुनें। कड़े और कटु वचन का प्रयोग और दुस्साहस न करें। कानूनी कार्य पूर्ण होंगे। कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा।

मकर
समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रशासन से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश और सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धियों के साथ अनायास लाभ के योग बनेंगे।

कुम्भ
आज विशेष लाभ होने की संभावना है। कार्य स्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नई साझेदारी लाभदायक रहेगी। अनुकूल समाचार मिलेंगे। कार्यकुशलता, प्रयास, परिश्रम की सार्थकता रहेगी। निवेश लाभदायी रह सकेगा।

मीन
दिन की शुरुआत में आलस्य की अधिकता रहेगी।राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। दांपत्य सुख मिलेगा। समय का दुरुपयोग न करें। कार्य पूर्ण करने के प्रयास में आलस्य न करें।

Views: 148

Leave a Reply