पं. दीनदयाल उपाध्याय – श्रद्धा सम्मान के साथ  मनाई गई पुण्यतिथि

गाजीपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 54 वीं पुण्य तिथि को भारतीय जनता पार्टी ने बुथ स्तर पर समर्पण दिवस के रुप मनाया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जिले के प्रत्येक बुथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पार्चन कर सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर पं दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह के नेतृत्व में मिश्रबाजार तिराहे पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारेबाजी करते हुए श्रद्धांंजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधायक संगीता बलवंत, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, कृष्ण बिहारी राय,सरोज कुशवाहा, सुनिल सिंह,रामनरेश कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता,विनोद अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,रासबिहारी राय,अजय राय दारा,सुनील गुप्ता,रामेशवर तिवारी,नन्दू कुशवाहा,अभिनव सिंह,समरेन्द्र सिंह, अमरनाथ दूबे सहित नगर के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसी क्रम में पं दीनदयाल उपाध्याय की 54वीं पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गोष्ठी की गयी।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विधायक डा संगीता बलवंत ने कहा कि समाज के अत्यन्त पिछड़े एवं शोषित अर्थहीन व्यवस्था विहीन लोगों को समाज के मुख्य धारा मे लाने का पुरा दर्शन पं दीनदयाल जी के सोच व विचार में निहित है। उन्होंने कहा की वह एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र तक सुगमता से पहुंचे, यह हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी में निहित पं दीनदयाल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि जिनके विचारों का दर्शन एकात्म मानववाद हो।जिनकी सोच मे समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हो,जिनका जीवन त्याग बलिदान का अनुकरणीय आदर्श हो, ऐसे महामानव की सोच लोकतंत्र मे सदैव प्रासंगिक है।
गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया। इस अवसर पर रामनरेश कुशवाहा,अच्छेलाल गुप्ता, दिनेश सिंह,रासबिहारी राय,रामेश्वर तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, आई टी संयोजक कार्तिक गुप्ता, बच्चा सिंह, सुनील यादव,जितेन्द्र कुमार सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर सदर विधानसभा के ग्राम सकरताली बुथ पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा के नेतृत्व मे पं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए शशिकान्त शर्मा ने कहा कि मनुष्य के सामाजिक जीवन की उपलब्धियाँ, सोच, विचार तथा कार्य संस्कृति से प्रतिपादित आदर्श संस्कार स्वरूप समाज का नेतृत्व करते हैं और ऐसे संस्कार सृजनकर्ता पं दीनदयाल उपाध्याय जी समाज के लिए सदैव पूजनीय एवं उनके आदर्श अनुकरणीय हैं। इस अवसर पर अनुराग प्रजापति, सुनील मिश्रा, संजय मिश्रा,अजीत प्रजापति, विकास यादव, रामलोचन यादव,पंकज मिश्र, सोनू यादव,मनोज शर्मा, उपेंद्र पासवान,राकेश कन्नौजिया, त्रिभुवन प्रजापति, अच्छेलाल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Visits: 32

Leave a Reply