पंचांग व राशिफल -10 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रम संवत 2077
शक संवत 1942
राष्ट्रीय मिति माघ 21
माघ कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 09 मिनट तक उपरान्त अमावस्या
दिन बुधवार,
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय सुबह 06 बजकर 35 मिनट
सूर्यास्त शाम 17 बजकर 46 मिनट
राहुकाल 12बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक
शुभ मुहूर्त
अमृत काल सुबह 7 बजकर 55 मिनट से 9 बजकर 33 29 मिनट तक

राशिफल
मेष
किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हेैं। भावनात्मक संबंधो में नजदीकिया बढेगी। वित्तीय मामलो में दूसरों पर भरोसा न करे और स्वयं कार्य को पूर्ण करें।

वृषभ
आज का दिन सामान्य है, शिक्षा स्थल पर बनी विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोच लें। व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें, किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं।

मिथुन
आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे। ध्यान रहे सब कुछ भगवान के आधीन है अत: व्यर्थ की चिंता छोड़ दे और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। मेहनत से सबकुछ प्राप्त हो सकेगा।

कर्क
समय अनुकूल है। पुराने समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख की संभावना के बीच विदेश जाने के योग हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी का नकल करने से अपना नुकसान हो सकता है।

सिंह
अपने व्यवहार और आचरण को बदलें अन्यथा इससे आप का ही अहित होगा। सब आप के हो जायेंगे। अपनों के साथ ठीक वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप अपने साथ चाहते हैं, अपनी भूल सुधारे लाभ होगा।

कन्या
जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। परिवार की खिलाफ जा सकते। पैर में चोट लग सकती हे।

तुला
अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से करें।

वृश्चिक
सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के योग हैं। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। बिना मांगे अपनी राय न दे और दूसरों पर न थोपें। पिता के साथ चर्चा होगी। दूसरों के मामले में न पड़ें वरना नुकसान आपका ही होगा।

धनु
आज का समय अच्छा है। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण कर लें, अन्यथा आपके आलस्यपूर्ण व्यवहार से हानि हो सकती है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यो में सहभागिता होगी।

मकर
आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। भाई बहनों से स्नेह प्यार मिलेगा। विद्युत संचालित उपकरण खरीद सकते हैं। मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होगा। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होगे।

कुम्भ
पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नये वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। रुके कार्य बनने के योग हैं। भूमि लाभ संभव। जरूरतमंद की मदद करें।

मीन
आज समय अनुकूल नहीं है। कार्य की अधिकता से मन भारी रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेगे। कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। मन की बात लोगों से न कहें।

Views: 106

Leave a Reply