पंचांग व राशिफल – 09 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी 26:07 तक
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 14:33 तक
करण गारा वणिजा14:43 तक 26:07 तक
वार मंगलवार
योग वज्र 09:05 तक
सूर्योदय 06:35
सूर्यास्त 17:46
चंद्रमा धनु राशि में
राहुकाल 15:18 − 16:40
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56

मेष
व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक लाभ आपको प्रसन्नता प्रदान करेंगे। सकारात्मक विचार आप पर छाए रहेंगे। काम की प्रशंसा होगी।

वृषभ
हठी व्यवहार को छोड़कर समाधान के बारे में गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। वाणी पर संयम रखें। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन
विवाह का विचार कर रहे तो इस संबंध में शुभ समाचार मिल सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। यात्रा के दौरान सावधान रहे। दुर्घटना की आशंका है।

कर्क
दिन अच्छा रहने वाला है। घर और ऑफिस दोनों जगह आनंद में रहेंगे। हालांकि, मानसिक तौर पर थोड़ा सुस्त जरूर महसूस कर सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़े विकास पर आप खुशी महसूस करेंगे।

सिंह
नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। घर में विवाद का वातावरण रहेगा। माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए उन्नति का योग है।

कन्या
आसपास के लोगों व सहकर्मियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। नई नौकरी की तलाश है तो इस संबंध में आज अच्छा समाचार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

तुला
आज उलझने बनी रहेंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।समाज में मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। अनावश्यक बातों से बचें और दूसरों की बातों पर भी ध्यान दें।

वृश्चिक
जीवनसाथी के साथ प्रेम और प्रगाढ़ बनेगा। माता का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। दिन मिलाजुला रहने वाला है।

धनु
आज का दिन सामान्य रहेगा। गलतफहमी को दूर रखने का प्रयास करें।क्रोध व वाणी पर संयम जरूरी है। आकस्मिक धन लाभ होगा। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो इसे आज के लिए टाल दें।

मकर
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। परिचितों व रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को काम के दौरान आज ज्यादा सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

कुंभ
छोटी मुश्किलें परेशान कर सकती हैं। आधे अधूरे सरकारी कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा।

मीन
दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। अधूरे काम पूरे होंगे। बिजनेस से जुड़े कार्य अच्छे से समाप्त होंगे। प्रेमीजन से वाद-विवाद हो सकता है। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।

Views: 92

Leave a Reply