नियुक्ति ! इलाहाबाद उच्च न्यायालय को मिले 11 नए न्यायाधीश
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 नए न्यायाधीश की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। चीफ जस्टिस आफ इंडिया एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने 4 मई 2021 को स्वीकृति दी थी।
सभी न्यायाधीश, न्यायिक सेवा संवर्ग के अधिकारी हैं जो जिला अदालतों में कार्यरत थे। नियुक्त होने वालों में न्यायिक अधिकारी मोहम्मद असलम, अनिल कुमार गुप्ता, अनिल कुमार ओझा, साधना रानी ठाकुर, ओम प्रकाश त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, उमेश शर्मा, सैयद आफताब हुसैन रिजवी, अजय त्यागी, सैयद वाइज मियां व अजय कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय प्रधान पीठ व लखनऊ बेंच में न्यायाधीश के 160 पद स्वीकृत हैं जबकि वर्तमान समय में हाईकोर्ट की प्रधान पीठ में 65 और लखनऊ बेंच में 30 जज कार्यरत हैं। अब हाईकोर्ट में 11 नए जजों की नियुक्ति से जजों की संख्या बढ़कर 106 हो जायेगी।
प्रोन्नति पाये न्यायिक अधिकारियों में मोहम्मद असलम, अनिल कुमार गुप्ता, अनिल कुमार ओझा, साधना रानी ठाकुर, ओम प्रकाश त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, उमेश शर्मा, सैयद आफताब हुसैन रिजवी, अजय त्यागी, सैयद वाइज मियां व अजय कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद प्रधान पीठ व लखनऊ बेंच में न्यायिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों को पदोन्नति कर बनाया जा रहा है हाईकोर्ट का न्यायाधीश।सभी 11 न्यायिक अधिकारी जिला अदालतों में थे कार्यरत।
हाईकोर्ट में 11 नए जजों की नियुक्ति से जजों की संख्या बढ़कर हो जाएगी 106।
Views: 6








