अवैध गांजे के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने
क्षेत्र के मेदनीपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की दौरान 01किलो 300 ग्राम अवैध गाँजे के साथ गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार तस्कर अरविन्द राम पुत्र त्रिभुवन राम निवासी ग्राम कालूपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर का निवासी है। बरामदगी के सम्बन्ध में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुहवल सुदेश कुमार सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकुमार ओझा मय हमराह कान्सटेबल राजन यादव व महेश यादव शामिल रहे।
Views: 6
Advertisements








