पंचांग व राशिफल – 05 फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 05 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 10:08 तक
नक्षत्र विशाखा 18:23 तक
करण कौवाला तैतिल10:08 तक 21:11 तक वार शुक्रवार
योग वृद्धि 22:05 तक
सूर्योदय 06:38
सूर्यास्त 17:43
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल सुबह 11:14 − 12:35
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56

राशिफल
मेष
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। दिन की शुरुआत प्रसन्नता से होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ के योग हैं। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। सहयोगियों से परेशान रहेंगे।

वृषभ
व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता स्वास्थ में बदलाव होगा।

मिथुन
पारिवारिक माहौल को खराब होने से बचायें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। अपने आप को बदलें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थ यात्रा संभव है। धन प्राप्ति के योग हैं। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

कर्क
प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि-वाहन- मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचायेगी, जोखिम न लें।पुराना रोग फिर उभर सकता है।

सिंह
मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख होगा। संतान सुख सम्भव है।

कन्या
धर्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढेगी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।संतान सुख सम्भव है।

तुला
अपने विचारों पर अंकुश रखें। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

वृश्चिक
आप के किये कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता व तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। हनुमान जी महाराज को चोला अर्पण करे कार्य सिद्ध होंगे।

धनु
कार्य स्थल पर अकारण तनाव सम्भव है। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है।राजकार्य से जुड़े लोगो के लिए समय उपयुक्त है।

मक़र
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।मन में किसी प्रकार का संकोच है।

कुम्भ
अपने स्वभाव को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

मीन
अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें। संयम से काम करें।पिता के साथ विवाद सम्भव है।

Views: 117

Leave a Reply