पंचांग व राशिफल – 01फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 01फरवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी 18:24 तक
नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 23:53 तक
करण बावा बालवा 07:26 तक 18:24 तक
वार सोमवार
योग अतिगंदा 09:42 तक
सूर्योदय 06:40
सूर्यास्त 17:40
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल सुबह 08:33 − 09:54
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56

राशिफल
मेष
कार्य को धैर्य के साथ पूरा करना जरूरी है। अनुकूल समय का इन्तजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आयेगी। क्रोध की अधिकता पर नियंत्रण रखें अन्यथा हानि हो सकती है।

वृषभ
मित्रों से आज मनमुटाव के योग हैं। आवश्यक कार्य समय पर पूर्ण करें। स्वयं कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे तो लाभ अवश्य होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यकारी लाभ होगा।

मिथुन
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सतर्क रहें।लेन देन के मामले में संदेह की स्थिति बन सकती है। सूझबुझ से काम लें। नौकरी की तलाश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

कर्क
शत्रुओं से सावधान रहें। विरोधी आप की प्रतिष्ठा नष्ट करने का प्रयास करेंगे। आपसी तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है,उसे टालें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

सिंह
आज का दिन शुभ है।उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करने से सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगो से संपर्क बढेगा। समय अनुकूल है।

कन्या
आत्मविश्वास के साथ कार्य को अंजाम दें और हिम्मत से आगे बढ़े,आपको सफलता अवश्य मिलेगी। घरेलू खर्च बढेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

तुला
आज के दिन भावनात्मक रिश्तों में नजदीकिया बढ़ेगी। युवा वर्ग योग्यता अनुरूप नौकरी न मिलने से परेशान रहेंगे। पुराने रुके कार्यो में गति आयेगी। विरोधी परास्त होंगे। धन लाभ संभव है।

वृश्चिक
अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करने से बचे अन्यथा नुकसान हो सकता है।प्रतिद्वंद्वी से सावधान रहें। किसी की कड़ी बातों को दिल से न लें बल्कि उसे भुलाकर आगे बढ़े, क्योंकि जिस पेड़ पर फल लगते हैं लोग वहीं पत्थर मारते हैं। नेकी के रास्ते ही चले लाभ होगा। यात्रा संभव।

धनु
आपके लिए लाभदायक समय चल रहा है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। निवेश में जल्दबाजी न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। सलाह लें कर अपना कार्य करें।

मकर
किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलें इससे आपको ही फायदा होगा। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे रहें, सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगड़े से बचने का प्रयास करें।

कुम्भ
आज किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपसे द्वेष रखते हैं,उनसे सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव।

मीन
आज कार्य के प्रति आप की रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

Visits: 108

Leave a Reply