पंचांग व राशिफल – 26 जनवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी 25:08 तक
नक्षत्र आर्द्रा 27:07 तक
करण कौवाला तैतिल 12:50 तक 25:08 तक
वार मंगलवार
योग वैधृति 21:44 तक
सूर्योदय 07:15
सूर्यास्त 17:51
चंद्रमा वृषभ राशि में
राहुकाल दोपहर 15:12 − 16:31
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:54

राशिफल
मेष
युवाओं को करियर में अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। मनमाफिक जीवन साथी मिलने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अपने किये वादे पूरे करें। आपकी निजी जिन्दगी में दूसरों की दखलन्दाजी बन्द करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृषभ
अपने पराये की परख रखें। अपने गलत रवैये से आप परिजनों से दूर हो सकते है। भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होने के योग हैं।

मिथुन
बातचीत में संयम रखें। लापरवाही से हानि की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कार्य के आरम्भ में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक लाभ संभव है।

कर्क
व्यापारिक उत्थान की योजना आज आरम्भ की जा सकती है।विभागीय अधिकारियों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। परिजनों से किसी विषय पर विवाद की संभावना है। सतर्कता और सुझबुझ से मामला निपटा लें, अन्यथा सम्बन्ध टूट सकते हैं।

सिंह
आज राजनैतिक लाभ के योग बन रहे हैं। मेहनती व्यवसाइयों को अच्छा लाभ मिल सकता है। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ में नरमी रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कन्या
आप अपने उत्तम व्यवहार से परिजनों का प्रसन्न रखेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है, उसे दूर करने का प्रयास करें।अपने कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता की ओर ले जायेगा। वाहन सुख संभव।

तुला
दूसरों के निजी मामलों में अनावश्यक दखलन्दाजी न करें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के योग हैं। मित्रों के सहयोग से प्रसन्नता होगी। अनावश्यक यात्रा से बचें।

वृश्चिक
अपने सहयोगियों से कठोर व्यवहार कदापि न करें। बात करने में सावधानी बरतें। दूर देश में व्यापार करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी के सहयोग से कार्य पूर्ण हो सकता है।

धनु
व्यापार में मंदी की मार से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। पुराने पैसो का लेनदेन आज भी बाधित रहेगा। कोई अपना ही खास आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। आज आपको अच्म्भित करने वाली खबर मिलेगी।

मकर
आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक कार्यो में शामिल होने के योग हैं। समय रहते अपना स्वयं का कार्य आरम्भ करें।

कुम्भ
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। अनावश्यक सोच में न उलझें। खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी साझेदारी में लाभ के योग हैं। मेहमानों का आगमन होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

मीन
आज का दिन अनुकूल है। आज विशेष उपलब्धि के योग हैं। कीर्ति, यश,मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय बीतेगा। यात्रा के योग हैं। धन संचय होगा।

Visits: 75

Leave a Reply