शर्मनाक ! एक तरफा प्यार में युवती को मारा चाकू

गाजीपुर। एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को आज सुबह चाकू से गोद दिया और फिर मौके से फरार हो गया।
घटना सादात थाना क्षेत्र के डढ़वल ग्राम की है। जहां गांव की बालिका मानू राजभर 18वर्ष पुत्री गोकुल राजभर गांव के ही सहेली के साथ शौच करने बाहर गयी थी। उसी दौरान गांव के ही
युधिष्ठिर तिवारी के पुत्र नंदकिशोर तिवारी ने एकतरफा प्रेम के चलते मानू को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। चाकू के प्रहार से जहां मानू के हाथ की अंगुली कट गई वहीं गले पर भी गम्भीर चोट आयी है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इलाज हेतु उसे वाराणसी भेंजा। घटनास्थल पर सैदपुर के क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी, सादात थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह सदलबल मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर आरोपित को गिरफ्तार करने में लगे हुए हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply