शातिर अपराधी तमंचे संग गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस, शातिर अपराधी को अवैध तमंचे संग गिरफ्तार करने में सफल रही।
गिरफ्तार अभियुक्त शिवचन्द्र यादव पुत्र रामदास यादव निवासी ग्राम जाँही थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर को पुलिस टीम ने संध्या समय तालगांव पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से नाजायज तमंचा .12 बोर मय जिन्दा कारतूस की बरामदगी की गयी।
गिरफ्त में आये अपराधी पर पांच मुकदमें पूर्व से पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 17/2021 धारा 3/25आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कारर्वाई की गयी।
शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार, उपनिरीक्षक नागेन्द्र उपाध्याय,कान्स्टेबल पवन प्रजापति, अमित वर्मा, सोनू यादव तथा सुदीप कुमार पटेल शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply