पंचांग व राशिफल – 22 जनवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 22 जनवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी 18:28 तक
नक्षत्र भरणी 18:38 तक
करण कौवाला तैतिल 18:28 तक 31:45 तक
वार शुक्रवार
योग शुभा 21:08 तक
सूर्योदय 07:17
सूर्यास्त 17:47
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल सुबह 11:13 − 12:32
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:11 − 12:53

राशिफल
मेष
कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल मिलेगा और लोगों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख सम्भव है। शुभ समाचार मिलेगा। लाभप्रद सौदा हाथ में आयेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ
समय का लाभ उठायें। अधिकारियों से कार्य के प्रति आश्वासन मिलेगा। आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी। पारिवारिक खर्च पूरा करने के लिए नया काम में हाथ आजमाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य व दाम्पत्य का सुख मिलेगा।

मिथुन
आज किसी बड़े लाभ व मान प्रतिष्ठा में वृध्दि के योग है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लेखन और कला से जुडे लोगों को सम्मान मिलेगा। साथ ही वादा पूरा से प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यक्रमों रुचि बढ़ेगी।

कर्क
आपकी सकारात्मक सोच आगे बढ़ने में मदद करेगी। मन से काम किया तो इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे। अपनी बात पूर्णता के साथ रखें,ताकि गलत-फहमी दूर हो सके। आपको नौकरी में विकल्प मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह
कार्यस्थल पर सावधानी बरतें अन्यथा माहौल बिगड़ सकता है। सबको साथ लेकर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। कारोबार के सम्बन्ध में यात्रा के योग हैं। सहयोगियों से वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या
मेहनत करने से ही जीवन में सफलता मिलेगी। परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे। समय अच्छा रहेगा, युवाओं को रोजगार मिलने के योग हैं।

तुला
दिन का आरम्भ नये संकल्पों के साथ होगा। लाभकारी योजना में पूंजी निवेश करेंगे। सोच – समझकर वादा करें। अपनी कठोर वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति सुढृढ़ होगी। उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने के योग हैं।

वृश्चिक
जीवन साथी के साथ लंबे समय के बाद यात्रा के योग हैं। युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे।मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे।

धनु
समय अनुकूल रहेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। टकराव से बचें। वह स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। यात्रा में सचेष्ट रहें। चोरी या खोने की आशंका है।

मकर
आपकी तरक्की के साथ ही मांगलिक यात्रा के भी योग हैं। आपके कार्य की प्रसंशा होगी। काम में तेजी आने से मन प्रसन्न होगा। रुके धन की वसूली के लिए किसी के मदद की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुम्भ
कार्यो में गति आयेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ सकता है। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते है। यात्रा सम्भव है।

मीन
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। रूखे व्यवहार में परिवर्तन लायें। अपनों को नाराज न करें। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। संबंध सुधारने की पहल करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।

Visits: 103

Leave a Reply