गैंगस्टर एक्ट के तीन अभियुक्त आये पुलिस की गिरफ्त में

गाजीपुर। जमानियां थाना पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेंज दिया।
बताया गया कि मुकदमा अपराध सं. 322/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अरविन्द पुत्र सुद्धू निवासी कनुआन थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को देवाबैरनपुर से, विनोद बिन्द पुत्र हरिचन्द उर्फ हरिचरण बिन्द निवासी रामपुर उर्फ सलेमपुर थाना जमानियां जनपद गाजीपुर को उसके घर रामपुर उर्फ सलेमपुर से तथा मुकदमा अपराध सं.326/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना जमानिया में अभियुक्त बलिस्टर यादव पुत्र कमला यादव निवासी ताजपुर थाना जमानियां जनपद गाजीपुर को उसके घर ताजपुर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त विनोद बिन्द व अरबिन्द भारद्वाज पर तीन तीन तथा बालिस्टर यादव पर दो मुकदमें दर्ज हैं।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता व वीरेन्द्र कुमार राय, मुख्य आरक्षी श्रीराम सिंह,कान्स्टेबल सुशील कुमार,दिवाकर कुमार,विपिन तिवारी, गोविन्द निर्मल तथा प्रत्मेश कुमार शामिल रहे।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply