अयोध्या मंदिर निर्माण हेतु दानवीरों ने खोला खजाना

गाजीपुर। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए सेवा समर्पण राशि एकत्रित करने के क्रम में मंदिर निर्माण के लिए दानदाताओं में होड़ मची है। आरएसएस के प्रांतीय पदाधिकारी काशी क्षेत्र भोलेन्द्रजी, जिला कार्यवाह डा. नागेन्द्र आदि ने सोमवार को सादात के पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष कुमार यादव के बघाई स्थित आवास पर जाकर उनसे एक लाख एक रुपये का समर्पण राशि प्राप्त किया।

  इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष वृजेन्द्र राय के नेतृत्व में जिला कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवानन्द सिंह मुन्ना आदि ने नगर में समर्पण राशि एकत्रित करने का पवित्र कार्य किया। उन्होंने जनमानस से आह्वान किया कि अधिक से अधिक सेवा सहयोग राशि इस पवित्र महाअभियान में देकर भगवान के कृपा प्रसाद का पुण्य भागी बनें। इस मौके पर प्यारेलाल वर्मा, संतोष मद्धेशिया, प्यारेलाल मद्धेशिया, यशवंत वर्मा, गोविन्द यादव, अशोक, विक्रमा राम, विजय लाल, चंदन, जितेंद कुशवाहा आदि रहे।

इसी क्रम में अयोध्या मे भगवान श्री राम के दिव्य एवं भव्य मंदिर निर्माण हेतु गिलहरी दान स्वरूप “समर्पण निधि” के संकलन अभियान के पांचवें दिन माता तेतरा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीपुर मदरा के प्रबंधक ओमकार सिंह “अटल” ने एक लाख इग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह ने ₹ एक लाख इग्यारह हजार,जखनियां क्षेत्र पंचायत प्रमुख सत्येन्द्र सिंह उर्फ मशाला सिंह ने इक्यावन हजार तथा ग्राम पंचायत चौंजा के प्रधान अजय सिंह चुन्नू ने भी इक्यावन हजार रुपये की समर्पण निधि का चेक काशी प्रान्त के कार्यकारिणी सदस्य भोलेन्द्र जी एवं पारस नाथ राय सह जिला संघ चालक सैदपुर को समर्पित कर समर्पण राशि संकलन अभियान को गति प्रदान की।

इस अवसर पर आनन्द कुमार मिश्र सह विभाग कार्यवाह जौनपुर,अशोक जी खण्ड कार्यवाह जखनियां,जिलाध्यक्ष भाजपा भानुप्रताप सिंह, ओमकार सिंह,उमाशंकर यादव,जगदीश सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

Views: 102

Leave a Reply