कोरोना !तीन नये मरीजों संग संक्रमितों की संख्या पहुंची 5218

गाजीपुर। जिले में कल शुक्रवार को 03 नये कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5218 हो गयी है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 249219 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 248772 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 243554 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं। जबकि अभी 447 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 03 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले के संक्रमित मरीजों में से अब तक कुल 1845 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं और होम आइसोलेशन से मुक्त होने वालों की संख्या 3232 जा पहुंची है।वर्तमान में 52 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। जिले के संक्रमित मृतकों की संख्या 89 है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में होम आइसोलेशन में 34,वाराणसी में 07 तथा अन्य जिले में 06,जिला अस्पताल में 01 तथा जेल बैरक में एक मरीज भर्ती हैं।
इसी प्रकार # उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 5,95,614(24 घंटे में 472)
एक्टिव मरीज -9,581
रिकवर – 5,77,475(24 घंटे मेंं 956)
मृत्यु – 8,558(24 घंटे में 15)
इसी प्रकार # देश में …… –
कुल संक्रमित -1,05,43,659(24 घंटे में 15151)
एक्टिव मरीज- 2,08,261
रिकवर – 1,01,78,883(24 घंटे में 16,801)
मृत्यु – 1,52,130(24 घंटे में 176)

# विश्व में ……
कुल संक्रमित – 93.3 M
रिकवर – 51.5 M
मृत्यु – 2 M

Visits: 78

Leave a Reply