पंचांग व राशिफल – 16 जनवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 16 जनवरी 2021


पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया 07:46 तक
नक्षत्र शतभिषा 30:01 तक
करण गारा वणिजा 07:46 तक 19:57 तक
वार शनिवार
योग व्यतिपाता 19:09 तक
सूर्योदय 07:19
सूर्यास्त 17:42
चंद्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल दोपहर 09:54 − 11:12
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:10 − 12:51

राशिफल
मेष
कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग सफल और लाभकारी रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे । नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है । खान पान पर ध्यान दे।

वृषभ
अपने व्यक्तिगत जिंदगी में दूसरों को दखल अंदाजी पर रोक लगायें अन्यथा मुसीबत आ जायेगी। पारिवारिक मतभेदों के कारण आज विवाद संभव है। परिवार में आपकी अहमियत कम होगी और आप की भावनाओ को नजरअंदाज किया जा सकता है।

मिथुन
भूमि भवन के क्रय विक्रय की रूप रेखा बनेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा, जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्को का आज लाभ मिल सकता है।

कर्क
अपनों के दूर जाने से मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझ कर करें। वह आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि सबकी जीविका है। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रो का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं ।

सिंह
आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा।

कन्या
अपने काम को नजर अंदाज न करें। किसी की निंदा करने से बचें।कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।

तुला
आप के व्यक्तिगत जीवन में अपने ही परेशानी उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। सतर्क रहें।अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। शारीर‍‍िक कष्ट संभव है।अपने कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों से अपेक्षा न करें।

वृश्चिक
भवन भूमि के मामलो में शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवन साथी की चिंता रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें अन्यथा नुकसान सम्भव है। कारोबार में बाधा दूर होकर धन की प्राप्ति सुगम होगी। भाइयो से विवाद न करें।

धनु
निजी जीवन में भागम भाग मची रहेगी। संतान कि चिंता और तनाव सताएंगे। व्यावसायिक शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे अभी टाले, अचानक धनार्जन होगा।

मकर
दिन की शुरुआत भक्ति भाव से होगी। घर-परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी।विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अनाज तिलहन में निवेश से लाभ होगा।

कुम्भ
किसी अपने की गलती से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी, कई कार्य प्रभावित होंगे।आपसी विवाद आदि से क्लेश संभव है। दूसरो के झंझटों में न पड़ें।

मीन
पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहेंगे। पुरानी को भूलकर नई शुरुवात करें। मकान बदलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। व्यवसाय में मंदी रहेगी।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply