परिवार परामर्श केंद्र ! चार परिवारों की हुई विदाई

गाजीपुर। पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में कुल 23 परिवारिक विवाद प्रस्तुत हुए। इसमें सोनी देवी पत्नी संजय निवासी मलसा थाना सुहवल जनपद गाजीपुर की शिकायत थी कि, उसके पति एवं ससुराल पक्ष के लोग अकारण ही उसे हमेशा मारते पीटते रहते हैं। इस पर पति को समझाकर विदाई कराई गयी। वहीं सोनम चौहान पत्नी रामविलास चौहान निवासी औढारी मठिया थाना बिरनों की शिकायत थी कि, उसके पति अपनी पड़ोसन से हमेशा बात करते रहते हैं इस पर पति को समझा कर विदाई कराई गयी तो अंजू देवी पत्नी सुनील कुमार निवासी गहमर ऐंठी गोंइठी थाना गहमर की शिकायत थी कि उसके पति हमेशा उसे मारते पीटते रहते हैं इस पर पति को समझाकर विदाई कराई गयी। बेबी सोनकर पत्नी नथनी सोनकर निवासी उचौरी थाना खानपुर की शिकायत थी कि उसके पति हमेशा आरोप लगाते हैं कि वह शहर में रहने वाली है इसलिए उसके विचार पति से नहीं मिलते हैं,इस पर पति को समझाकर विदाई कराई गयी। कुशलता के बाद तीन पारिवारिक विवाद बंद कर दिए गए तथा तीन पारिवारिक विवाद विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए बंद कर दिए गए। दो पारिवारिक विवाद में दोनों पक्ष अनुपस्थित थे। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में, विक्रमादित्य, शिवशंकर तिवारी, वीरेंद्र पाल, सरिता गुप्ता, प्रधान आरक्षी रम्भा सिंह, महिला आरक्षी पल्लवी आदि लोग उपस्थित रहे।


Views: 8


Leave a Reply