पंचांग व राशिफल – 09 जनवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 09 जनवरी 2021

पंचांग

विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास पौष
तिथि एकादशी 19:17 तक
नक्षत्र विशाखा 12:26 तक
करण बावा बालवा 08:29 तक 19:17 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार शनिवार
योग शुला 18:06 तक
सूर्योदय 07:18
सूर्यास्त 17:36
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल दोपहर 09:53 − 11:11
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:07 − 12:48

राशिफल
मेष
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

वृषभ
कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग फायदा देगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

मिथुन
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

कर्क
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव होगा, लेकिन घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

सिंह
नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पूराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

कन्या
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बडो से मार्गदर्शन व सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंसने से बचें और खुद को परिपक्व करे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

तुला
आप की आदतों के कारण आपने अपनों से दूरिया बना ली हैं। उचित होगा समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार में परिवर्तन लाएं। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

वृश्चिक
पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे।भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करे। निश्चित सफल होंगे।

धनु
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। दांत या कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, अन्य्रथा नुक्सान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

मकर
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

कुम्भ
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पुरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव हे।

मीन
बीती बातो को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करे। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Visits: 124

Leave a Reply