पंचांग व राशिफल – 04 जनवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि षष्ठी 29:46 तक
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 19:10 तक
करण गारा वणिजा 18:30 तक 29:46 तक
वार सोमवार
योग आयुष्मान 07:59 तक
सूर्योदय 07:18
सूर्यास्त 17:33
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल सुबह 08:35 − 09:51
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:05 − 12:46

राशिफल
मेष
आप की आदतों के कारण आपने अपनों से दुरिया बना लीं है। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

वृषभ
पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें, निश्चित सफल होंगे।

मिथुन
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुक्सान हो सकता है। नोकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

कर्क
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने कभी मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

सिंह
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

कन्या
बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्त्तो की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

तुला
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है, जिसके कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

धनु
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

मकर
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

कुम्भ
नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिला सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

मीन
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन व सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातो में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

Visits: 109

Leave a Reply