धान क्रय केन्द्र! लटका ताला, लौटने को विवश हो रहे किसान

गाजीपुर। दिलदारनगर मंडी समिति में बोरे के अभाव में किसानों का धान की तौल बन्द हो गयी है। सचिव द्वारा कोई न कोई बहाना या झूठा आश्वासन देकर किसानों का धान मंडी परिसर में आने से रोका जा रहा है। मंडी परिसर के मुख्य गेट पर कोई किसान धान लेकर मंडी में न पहुंचे इसको लेकर मुख्य गेट पर सचिव ने ताला लगाकर बंद कर दिया है। किसानों का आरोप है कि बिचौलियों का धान क्रय करने के लिए बिचौलिया सचिव से सांठगांठ लगाकर मुख्य गेट पर लगा ताला को खुलवा कर मंडी में धान की तौल करा रहे हैं जबकि किसानों का धान क्रय नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र के दर्जनों ऐसे किसान हैं जो धान को मंडी परिसर में लगे क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन मंडी में किसानों के धान के लिए हरी झंडी नहीं मिलने के कारण किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि बोरे का अभाव बताकर धान का क्रय नहीं कर रहा है जबकि बिचौलियों के लिए सचिव द्वारा बोरे उपलब्ध करा दे रहा है और एक कांटे के सहारे उनकी तौल कर दे रहा है। किसान अपने धान को लेकर दर-दर भटक रहे हैं लेकिन किसानों का दर्द सचिव समझ नहीं रहा है। सचिव की मनमानी से किसान परेशान हैं। किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
यदि प्रशासन शीघ्र कारर्वाई नहीं करेगा तो सचिव के खिलाफ किसान सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस संबंध में मंडी समिति के सचिव धनंजय सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा मंडी समिति के लिए 10 हजार कुंतल धान क्रय करने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें से 8517 कुंटल धान की खरीद कर ली गई है शेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए धान की खरीदारी जारी है 135 किसानों से 8517 कुंटल धान खरीद कर 95लाख का भुगतान भी कर दिया गया है।

Visits: 33

Leave a Reply