पंचांग व राशिफल -31 दिसम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा 09:29 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 19:42 तक
करण कौवाला तैतिल 09:29 तक 21:32 तक
वार गुरुवार
योग इंद्र 14:39 तक
सूर्योदय 07:17
सूर्यास्त 17:30
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल दोपहर 13:40 − 14:57
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:03 − 12:44

राशिफल

मेष
आज आपका दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक कार्यों में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आप अपना ध्यान अपने कार्य पर लगाए। भाग-दौड़ में अधिक समय बिता सकते हैं। आज कुछ ऐसे मामले सामने आ सकते हैं, जिनका समाधान निकलने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। सेहत के प्रति भी आपको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

वृष
आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। कोई अच्छा काम करने से उसका असर लोगों पर भी पड़ सकता है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है। आपको सबका भरपूर सहयोग मिलेगा। सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से आपको उपहार मिल सकता है।

कर्क
आज आपको काम में समर्थन मिल सकता है। आपके लिये किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर मिल सकता है। प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी भेंट हो सकती है। लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं।

सिंह
आज आपका समय उत्तम है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के करियर में बदलाव आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आप अपने काम में सफल भी होंगे। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग है। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या
आज आपका दिन समान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक भेंट हो सकती है। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी भी जरुरी काम में जल्दबाजी करने से बचें। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान रखें। कारोबार में आपको धन लाभ हो सकते हैं। बड़ों का सहयोग रहेगा।

तुला
आज का दिन आपके लिये बेहतर रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आज आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी।

वृश्चिक
आज का दिन मिला- जुला रहेगा। आपको किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी| आज घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

धनु
आज के दिन व्यस्तता बनी रहेगी। किसी को उधारी देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। काम का बोझ कम होने से आप बेहतर महसूस करेंगे। कारोबार में बढ़ोत्तरी के योग हैं। नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आप कुछ नया सीखने का विचार बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मकर
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है।ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं सहकर्मियों की मदद से पूरी हो सकती हैं| किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करनी चाहिए। व्यवसाय सम्बंधी परेशानियाँ दूर होगी।

कुंभ
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कई दिनों से रूके हुए काम में आपको सफलता मिल सकती है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग है। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल हो सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आप एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन
आज आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम में एक दूसरे को उपहार दे रिश्ते मजबूत होंगे|अपने विचार दूसरों के सामने जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। कुछ जरूरी चीजों के सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। रूके कार्य पूरें होंगे।

Visits: 109

Leave a Reply