गुमशुदा 51 मोबाइलों की हुई बरामदगी, वापस पाकर खिले मोबाइल धारकों के चेहरे

गाजीपुर। गुमशुदा मोबाइलों को लेकर परेशान मालिकान के चेहरे आज खुशी से उस समय खिल उठे,जब उनके मोबाइलों की बरामदगी की जानकारी उन्हें मिली।
उल्लेखनीय है कि गुमशुदा मोबाइलों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 51 पीस गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह के आदेशानुसार गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 51 अदद गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया। प्रार्थना पत्रों कै आधार पर लगी सर्विलांस टीम द्वारा बरामद मोबाइल सेटों में 11 विवो मोबाइल फोन, 07 सैमसंग मोबाइल फोन, 05 ओपो मोबाइल फोन, 12 एमआई मोबाइल फोन, 14 रियल मी मोबाइल फोन,एक लेनोवो मोबाइल फोन व एक लावा मोबाइल फोन रहे हैं।बरामद मोबाईलों की अनुमानित कीमत लगभग सात लाख रुपये बताया गया है।
बरामद मोबाइलों में अनुज कुमार राय पुत्र हरिशंकर राय निवासी मालगोदाम रोड राय कॉलोनी थाना कोतवाली गाजीपुर, प्रिंस यादव पुत्र लालचन्द्र यादव निवासी तियरा मठिया पोस्ट तिलेसड़ा थाना बिरनो गाजीपुर, विनोद बिन्द पुत्र राम बचन बिन्द निवासी धारीखुर्द पोस्ट धारी कलां थाना शादियाबाद गाजीपुर, विजय प्रताप सिंह पुत्र नन्दलाल सिंह निवासी डढ़वल थाना नन्दगंज गाजीपुर, दुष्यंत भारद्वाज पुत्र मेकू भारद्वाज निवासी दिलावल पट्टी बिरनो गाजीपुर, आलोक कुमार रावत पुत्र इन्द्रमणि रावत निवासी मैनपुर थाना करण्डा गाजीपुर, मो० ईस्माइल राईनी पुत्र इसराइल राईनी निवासी मुहल्ला गुरुसेवक नगर बार्ड न. 05 थाना जंगीपुर गाजीपुर,
अशोक कुमार पुत्र सुदर्शन राम निवासी शशीपुरा मारकीनगंज थाना कोतवाली गाजीपुर, धनन्जय चौहान पुत्र रामजनम चौहान निवासी सोनवरसा थाना कासिमाबाद गाजीपुर, मईया लाल तिवारी पुत्र मारकण्डेय तिवारी निवासी मोहाच थाना कोतवाली गाजीपुर,ओम प्रकाश सिंह पुत्र तेजबहादुर सिंह निवासी लानेपुर सबुआ थाना करण्डा गाजीपुर, मालती देवी पत्नी लौहार राम निवासी विशुनपुरा धरम्मरपुर थाना करण्डा गाजीपुर, मनोज गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता निवासी सिलईच थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर, अभिनव आनन्द पुत्र रामसेवक निवासी पहराजपुर हर्तमैनपुर थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर, हमीम पुत्र दिलशाद निवासी किसानपुर थाना रामवला बागपत, संतोष यादव पुत्र ब्रम्हदेव यादव निवासी कटहर थाना भावरकोल गाजीपुर,सुर्यनाथ कुशवाहा पुत्र दशयी कुशवाहा निवासी भनाईपुर थाना नोनहरा गाजीपुर, सदाफ पुत्र जुलाकुर नैन अंसारी निवासी मुस्तफाबाद थाना कोतवाली गाजीपुर, रवि कुमार पुत्र गुलाबचन्द निवासी मोहनपुरवा पीरनगर थाना कोतवाली गाजीपुर,
काशीनाथ यादव पुत्र रामकेवल यादव निवासी नसीरपुर हतमनपुर थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर, पंकज कुमार पुत्र विजय राम निवासी पंडितान थाना मरदह गाजीपुर,सतीश यादव पुत्र राजकुमार नि0 लालनपुर थाना कोतवाली गाजीपुर, सपना सिंह पत्नी राजेश सिंह निवासी विद्यापारा थाना कोतवाली गाजीपुर, हरिकेश चौहान पुत्र शिपारसन चौहान नि० बरौली सुल्तान सिंह थाना शादियाबाद गाजीपुर, राजेश कुमार पुत्र रामदीन राम नि० बरहट थाना शादियाबाद गाजीपुर, धर्मेन्द्र पुत्र प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा नि० चन्द्रा कॉलोनी पीरनगर थाना कोतवाली गाजीपुर,दिनेश खरवार पुत्र स्व0 पलवार खरवार नि0 मालगोदाम रोड थाना कोतवाली गाजीपुर, रिद्रवेक कुमार पुत्र विरेन्द्र कुमार नि० नखार थाना मरदह गाजीपुर,जितेन्द्र राम पुत्र छोटक राम नि0 आवंती पोस्ट असाव थाना नगसर हाल्ट गाजीपुर, अशोक यादव पुत्र इन्द्रेव यादव नि0 नैसारा मदईपार थाना नन्दगंज गाजीपुर,आदित्य गौड़ पुत्र सुनिल गौड़ नि० तियारा थाना बिरनो गाजीपुर, रमेश राजभर पुत्र स्व0 शिव राजमर नि0 हंसराजपुर थाना शादियाबाद गाजीपुर, सुमन देवी पत्नी सुभाष यादव नि0 जबुरना थाना दिलदारनगर गाजीपुर,श्याम सुन्दर पुत्र मुराहु बिन्द नि0 शाहपुर लठिया थाना जमानियां गाजीपुर, गोकुल यादव पुत्र मिठ्ठू यादव नि० मनिकापुर कलां थाना करण्डा गाजीपुर, कल्पनाथ सिंह यादव पुत्र रामकेवल यादव नि० नोनहरा गाजीपुर,रामजी लाल पुत्र स्व० श्यामलाल नि0 वरीखपुर थाना नोनहरा गाजीपुर, राजकुमार प्रसाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद नि0 कामुपुर थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर, निरंजन राजभर पुत्र रामाशीष राजभर नि0 सरदारपुर थाना सादात गाजीपुर, श्यामसुन्दर चौहान पुत्र रामरतन चौहान नि0 तुलसी सागर थाना कोतवाली गाजीपुर, विजय कुमार पुत्र रामजी नि0 फाक्सगंज थाना कोतवाली गाजीपुर,
अरुण कुमार पुत्र राज कुमार राम नि० निरकोचपुर थाना भांवरकोल, गाजीपुर, सुवेश कुमार पुत्र स्व० सुरजन राम नि० करनपुर थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर, सुनिल कुमार पुत्र अशोक कुमार नि० बबाड़े थाना नोनहरा गाजीपुर, जय प्रकाश सिंह यादव पुत्र राजेन्द्र सिंह यादव नि० गनी चक थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर, शिवबचन सिंह पुत्र संग्राम सिंह नि० चकदाडपुर थाना जंगीपुर गाजीपुर, अंकिता देवी पत्नी कैलाश राम नि0 महाना कलां खुर्द गाजीपुर, अभिषेक राम पुत्र अशोक राम निवासी तालखुलिया थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर, मनोरमा पत्नी महेश नि0 रामपुरचित थाना चितबड़ा गांव बलिया, जितेन्द्र यादव पुत्र जुगुल यादव नि मदारपुर रसूलपुर कंधवारा थाना जंगीपुर गाजीपुर तथा आशीष कुमार पुत्र नथुनी राम नि० पीरनगर थाना कोतवाली गाजीपुर के मोबाइल रहे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सर्विलांस सेल द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत उक्त सभी गुमशुदा मोबाईल फोन बरामद कर सोमवार को आवेदकों के सुपुर्द किया गया।
अपने गुमशुदा मोबाइल पाकर आवेदकों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुये पुलिस अधीक्षक व सर्विलांस सेल टीम को धन्यवाद प्रकट करते हुये भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
बरामदकर्ता सर्विलांस टीम में निरीक्षक विनीत राय, प्रभारी सर्विलांस सेल, एचसीपी संजय कुमार पटेल,
3-कान्स्टेबल संजय प्रसाद, दिनेश यादव, अमित सिंह व विकास श्रीवास्तव, सर्विलांस सेल, गाजीपुर रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्विलांस टीम के उत्साहवर्धन हेतु सर्विलांस/ स्वाट टीम को ₹ 15000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Visits: 64

Leave a Reply