प्रशिक्षण! कोरोना टीकाकरण हेतु ब्लॉक स्तरीय चिकित्साधिकारी एवं बीपीएम हुए प्रशिक्षित

गाजीपुर। कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सुरक्षित टीकाकरण हेतु अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने में जुट गया है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी मौर्य की अध्यक्षता में सभी ब्लॉकों के चिकित्साधिकारी एवं ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक (बीपीएम) को‘ट्रेनिंग आफ़ ट्रेनर (टीओटी)’का प्रशिक्षण कराया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में कुल 13341 लोगों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जनपद के 25 सरकारी अस्पताल, 141 प्राइवेट अस्पताल के 13341 लोगों का डाटा सरकार के कोविन पोर्टल पर अपडेट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें से अब तक 12978 लोगों का डाटा अपलोड किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर शासन स्तर से आने वाले समय में 14 लाख सिरींज जनपद को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रथम चरण में जहां स्वास्थ्य कर्मियों और आईसीडीएस के कर्मियों का टीकाकरण कराया जाएगा वहीं दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर होंगे जिसमें पुलिसकर्मी, प्रशासनिक कर्मचारी व अधिकारी, सफाई कर्मी शामिल होंगे। वहीं संभावना जताई जा रही है कि तीसरे चरण में 50 साल से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा।


Views: 12

Advertisements

Leave a Reply