पंचांग व राशिफल – 14 दिसम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 14 दिसम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या 21:48 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा 23:21 तक
करण चतुष्पदा नागा 11:15 तक 21:48 तक
वार सोमवार
योग शुला 24:50 तक
सूर्योदय 07:09
सूर्यास्त 17:21
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल सुबह 08:25 − 09:42
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:55 − 12:35

विशेष – खग्रास सूर्य ग्रहण

राशिफल
मेष
विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुडी निजी बाते आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।।

वृषभ
प्रतियोगिता में सफल होंगे।जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

मिथुन
नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। स्वयं पर नियंत्रण रखें। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर जन हानि के योग है। इष्ट बल मजबूत करें।

कर्क
अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं हैं तो समय की प्रतीक्षा करें, क्योंकि समय के साथ ही स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ायगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह
जरूरतमंद लोगो की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होगे। पैसो का लेन देन संभव। खान पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

कन्या
घरेलू कार्यो में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिन्तित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमींन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फेसले न लें।

तुला
जो भी करें दिल से करें। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुक्सान होगा।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे, आज वे भी आप के कार्यो की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।

धनु
तनाव लगातार बढता जा रहा है, बेहतर होगा कही घुमने चले जाय। आप के अपनों को आप की जरूरत है। मोज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।

मकर
अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्नति में बाधा आयगी। कोई खुशखबरी सुन सकते है। यात्रा सुखद रहेगी।

कुम्भ
नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं, तो किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

मीन
दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें लाभ होगा।

Visits: 73

Leave a Reply