सूर्य ग्रहण आज


गाजीपुर । वर्ष 2020 का छठवां और अंतिम ग्रहण आज लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण मार्ग शीर्ष कृष्ण अमावस्या अर्थात आज 14 दिसंबर की शाम 07 बजकर 03 मिनट से आरम्भ होकर रात को 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 19 मिनट है।

यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसको प्रशांत महासागर, दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा। भारत में अदृश्य होने के कारण इसका स्नान दान एवं सूतक आदि का प्रभाव मान्य नहीं होगा।

यह यह ग्रहण वृश्चिक राशि एवं जेष्ठा नक्षत्र में होने के फलस्वरूप सूर्य ग्रहण का प्रभाव उन पर विषम होगा ग्रहण के समय पांच ग्रही योग अर्थात सूर्य, चंद्रमा, बुध ,शुक्र और केतु की उपस्थिति रहेगी। यह ग्रहण विश्व पटल पर भी अपना विशेष प्रभाव रखेगा और विश्व के अनेक राष्ट्र इससे प्रभावित होंगे। राजनीतिक दृष्टिकोण से हलचल बनी रहेगी। मौसम में भी अजीबोगरीब परिवर्तन तथा वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सरकार के सामने उथल-पुथल मची रहेगी।

Views: 142

Leave a Reply