पंचांग व राशिफल – 13 दिसम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 13 दिसम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी 24:45 तक
नक्षत्र अनुराधा 25:34 तक
करण विष्टि सकुना 14:19 तक 24:45 तक
वार रविवार
योग सुकर्माण 08:14 तक
सूर्योदय 07:08
सूर्यास्त 17:21
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल सुबह 16:04 − 17:21
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:54 − 12:35

राशिफल
मेष
घर के माहौल में सुधार के साथ पारिवारिक संबंधों में मधुरता आयेगी। काम पर ज्यादा ध्यान देने से मेहनत भी बहुत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। संतान से आपको सहयोग मिलेगा और आपको धन लाभ भी होगा।

वृष
कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपकी योग्यता की परख करेगा। आपको मदद मिलती रहेगी। माता से प्रेम व सहयोग मिलेगा। पैसों के मामलों पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। मौज-मस्ती का मन भी होगा। अपने मन की और फायदे की बात कहने में आप जरा भी संकोच नहीं करेंगे।

मिथुन
पुरानी समस्या खत्म हो सकती है। दोस्तों के किसी विवाद में आपको बीच-बचाव करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिभा से बड़ा फायदा भी आपको मिल सकता है। सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। नई नौकरी या प्रमोशन के लिए अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। परेशानियों में आसपास के लोगों का सहयोग भी मिल सकता है।

कर्क
अपनी बात पर डटे रहें। परिस्थितियों के अनुसार आपको उससे फायदा भी होगा। आपका आकर्षण बढ़ सकता है। चुनौती जैसी हर हालत में व्यावहारिक रहें। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। कुछ पुराने मामले फिर सामने आ सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

सिंह
उत्साह के साथ आपके काम पूरे होंगे और सफलता सकती है। लोगों का मन और मूड समझकर काम करेंगे तो सफल हो सकते हैं। आप रूटीन में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपके मन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। नौकरी या करियर को लेकर विचार शुरू कर दें और नए रास्तों की तलाश लाभदायक होगी। आपको सकारात्मक नतीजे मिलते रहेंगे।

कन्या
कन्या राशि वालों का समय सामान्य है। आप अपनी योग्यता भी दिखा सकते हैं। बड़ी समस्या सुलझाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। बहस और उलझन भरी स्थितियों से दूर रहने का प्रयास करें। जीवन में आगे बढ़ने के मौके भी आपको मिल सकते हैं। छोटी-मोटी रुकावटों का सामना कर लेंगे।

तुला
दिन के शुरुआती समय में फायदे का कार्य आ सकता है। जरूरत पर कोई मदद मिल सकती है। पैसों के संबंध में फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं।

वृश्चिक
आप धैर्य और संयम से काम लें, दौड़-भाग बढ़ सकती है। उसका पूरा सकारात्मक फल आपको मिल सकता है। लोन से जुड़े कामकाज पूरे होने की संभावना है। सोचे हुए काम भी समय पर पूरे हो जाएंगे। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है। आय की स्थिति बन सकती है।

धनु
आज का दिन सामान्य रहेगा। किस्मत का साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। कुछ कर दिखाने की इच्छा व आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ सकती है और घर से ही कोई काम शुरू कर सकते हैं। कोई किसी मजबूर व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है।

मकर
सामान्य जीवन में बदलाव लाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने मित्र व सम्बन्धियों से बातचीत व भेंट के योग हैं। आपके समीप के लोग तनाव से बाहर निकलने में आपकी मदद कर सकते हैं। आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।

कुंभ
आपके काम समय से पूरे होंगे। किसी काम के लिए सीमा तय करें और स्वयं पर नियंत्रण रखें, प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। बोलने के स्थान पर सुनने पर ध्यान दें। किस्मत से आपके काम पूरे होंगे। नौकरी और धंधे में प्रगति हो सकती है। व्यापारिक यात्रा पर भी बाहर जाना पड़ सकता है।

मीन
नये कार्य के लिए शांतिपूर्वक फैसला लें। किसी मित्र से बात करके आपको राहत मिल सकती है। बेचैनी से छुटकारा के लिए बदलाव करने पड़ सकते हैं। आपका ध्यान रिश्तों से जुड़े मामलों पर होगा। आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जायेंगे।

Views: 81

Leave a Reply