अवैध असलहे संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। जनपद में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा
अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि संदिग्ध व्यक्ति व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान में लगी पुलिस को यह सफलता सुबह समय करीब 4.35 बजे तिलवां मोड़ के पास मिली।
गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द कश्यप पुत्र प्यारे लाल कश्यप निवासी ग्राम महमूदपुर हथिनी थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर का निवासी है। जामा तलाशी में उसके कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक मोबाइल सेट व 230 रूपये नगद बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही कर चालान न्यायालय किया गया जहां से उसे जेल भेंज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार व कृपाशंकर उपाध्याय, मुख्य आरक्षी महेश प्रसाद तथा कान्स्टेबल असर्फी लाल व रविशंकर चौधरी थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply